पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित मकान में सटोरिया सुरेश फिर गिरफ्तार

चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित मकान में सटोरिया सुरेश फिर गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| चक्रधरनगर थाना क्षेत्र सटोरिया सुरेश मखीजा को पुलिस ने बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे फिर एक बार पकड़ने में कामयाबी पाई है। यह सटोरिया हर साल या फिर हर छह माह में पुलिस पकड़ में आता है। बार बार पकडा़ने के बाद भी उक्त सटोरिया सट्टा पट्टी लिखने का अवैध कारोबार बंद नहीं करता। पुलिस भी छह माह या साल में एक बार इसे पकड़ कर खानापूर्ति की कार्रवाई करती है। इसके चलते इसका कारोबार बंद नहीं होता। बहरहाल बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर आरोपी के चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित मकान में दबिश देकर 21 सौ रुपए नगदी सट्टा पट्टी के साथ पकड़ लिया।