15 सौ नगदी के साथ दो सटोरिए िगरफ्तार
रायगढ़| जूटमिल चौकी पुलिस द्वारा बुधवार को दो सटोरिए को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से पुलिस को करीब पंद्रह सौ रुपए नगद और सट्टा पट्टी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मोहम्मद कलीम पिता मोहम्मद करीब 35 साल निवासी बाजीराव पारा से 8 सौ 40 रुपए और सट्टा पट्टी तो दूसरा रमइया महेश पिता बुधू राम निवासी बोंदा टिकरा गढ़ उमरिया को मुखबिर की सूचना पर सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।