पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 की काटी लाइन, 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

40 की काटी लाइन, 4 के खिलाफ जुर्म दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| सीएसईबीने बकायादारों से वसूली की कार्रवाई में बुधवार को 4 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है और 122 कनेक्शन पर बकायादारों से करीब 3 लाख रूपए लंबित बिजली बिल के वसूल किए हैं। वित्तीय वर्ष के आखिर में राजस्व लक्ष्य वसूलने को लेकर सीएसईबी विभाग गंभीर हो चला है।पिछले हफ्ते कंपनी के ईडी की फटकार खा चुके अधिकारी अब रोजाना लंबित बिल वसूलने के लिए फील्ड पर उतर रहे हैं। बुधवार को भी विभाग के अधिकारियों ने डिवीजन के लिए तीन टीम बनाकर जांच शुरू की थी जिसके बाद शहर सहित सारंगढ्, तुरेकेला, कोसीर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में दबिश दी थी। इसे दौरान टीम को 4 कनेक्शन पर चोरी की बिजली उपयोग होते मिली। इन कनेक्शन को विभाग द्वारा पूर्व में काटा गया था लेकिन यहां पर डायरेक्ट हुकिंग करने का मामला सामने आया। विभाग ने धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कराई है। इसी तरह कुल 122 बिजली बिल के बकायादारों से 21 लाख रुपए का बिल जमा करने नोटिस दिया है।

और इस पर कुल 3 लाख रुपए का बिल स्पॉट पर ही विभाग द्वारा वसूला गया है और 40 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं।