रोड पर नजर रहे सिर्फ गड्ढे
{ आरओबी में बने गड्ढे बन गए हैं जानलेवा।
{ कुछ माह पहले जिन जगहों पर हुई थी मरम्मत वहां भी गड्ढे।
भास्करन्यूज। रायगढ़
शहरकी सड़कों पर एक बार फिर खतरनाक गड्ढे नजर आने लगे हैं। बारिश के पहले निगम ने गड्ढों को भरने का दिखावा किया था। उन स्थानों एक बार फिर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इन स्थानों पर दुबारा गड्ढों को बनना गुणवत्ताविहीन निर्माण को दर्शाता है। इसकी जानकारी जब निगम आयुक्त को दी गई तो उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति का जायजा लेना ड्यूटी में नहीं है।
शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इसमें फंसकर रोजाना लोग हादसे का शिकार बन रहे हैं। पर नगर निगम के अफसरों को इसकी परवाह बिलकुल नहीं है। सड़कों की मरम्मत निगम समय-समय पर करवाता है। पर निर्माण इतना गुणवत्ताविहीन होता है कि वह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता। इसका खामियाजा शहरवासियों को ही भुगतना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति केवड़ाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, गांधी पुतला रोड, ओवरब्रिज और चांदनी चौक-केवड़ाबाड़ी रोड पर है। भास्कर ने शहर की 5 प्रमुख सड़कों का जायजा लिया जिनमें 4 की स्थिति बेहद खराब है।
आरओबी में बन गए बड़े-बड़े गड्ढे
कईबार मरम्मत कराने के बाद भी रायगढ़ सारंगढ़ रोड पर 8 करोड़ 64 लाख रुपए से बने रेलवे ओवर ब्रिज सड़क पर एक बार फिर गड्ढे नजर आने लगे हैं। 787 मीटर लंबे सुभाष चौक की ओर से जाने पर कुछ दूरी तक सड़क अच्छी पर रेल्वे विभाग द्वारा निर्मित हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे नजर रहे हैं। रेल लाइन के ऊपर 90 मीटर की लंबी सड़क की स्थिति खतरनाक हो गई। जूल मिल वाले हिस्से में हर 10 मीटर में गड्ढों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है।
हण्डी चौक स्थित सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे।
ये हैं समाधान
>सभी सड़कों को निगम आयुक्त अपनी मानिटरिंग में दुबारा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराएं।
> शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया जाए।
> घनी बस्ती वाले इलाके में चार पहिया की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। > घनी बस्ती वाले क्षेत्र में सड़कों को सिंगल वे घोषित कर उसका पालन कड़ाई से कराया जाए।
केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड चौक
केवड़ाबाड़ीबस स्टैंड चौक शहर का महत्वपूर्ण चौक है। प्रदेश भर में जाने वाली बसें इस चौक से होकर गुजरती है। चौक पर एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है, जिसमें नालियों का पानी जमा हो जाता है। पानी भर जाने से गड्ढे की गहराई का अहसास नहीं होता। इसके कारण कई बार दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं।
चांदनी चौक-केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड रोड
चांदनीचौक-केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड रोड पर चांदनी चौक के पास ही सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क से झांकती लोहे की छेड़ हादसों को आमंत्रण दे रही है। यहां अंधा मोड़ होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की मरम्मत पहले हुई है, पर निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने से सड़क पर एक बार फिर जर्जर नजर आने लगी है।
रेलवे ओवर ब्रिज पर बने गड़ढे रात में गुजरने वाहनों के लिए कभी भी हादसे का सबब बन सकती है।
सुभाष चौक-रेलवे स्टेशन रोड गड्ढों में खो गई
इसरोड पर स्थित सुभाष चौक से स्टेशन की ओर कुछ दूरी पर रोड बुरी तरह से उबड़ खाबड़ नजर आने लगी हैं। स्टेशन,सब्जी मंडी मुख्य बाजार होने से इस रोड का महत्व काफी बढ़ गया है। रोड पर अब माॅल भी खुलने लगे हैं। ऐसे में जर्जर सड़क के कारण यहां वाहनों की रफ्तार काफी रखनी पड़ती है।
इससे कई बार सड़क पर जाम लग जाता है।
सीधी बात-प्रमोद शुक्ला, नगर निगम आयुक्त
प्र.आप शहर की सड़कों का जायजा लेते हैं क्या?
उ. आप बोलना क्या चाहते हैं।
प्र. शहर की सड़कें किस हालत में आप जायजा लेते हैं या नहीं ?
उ. हां रोज जायजा लेता हूं।
प्र. शहर की प्रमुख सड़कें जर्जर हालत में है, तो फिर ठीक क्यों नहीं करवाया जा रहा हैं?
उ. मरम्मत बीच-बीच में करवाते रहते हैं।
प्र. कितनी सड़कों का मरम्मत करवाया गया?
उ. शहर की सभी सड़कों का मरम्मत करवाया गया था।
प्र. तो शहर की सभी सड़कों में गड्ढे कैसे है जब आपने मरम्मत करवाया था।
उ. सड़कों पर वाहन चलेंगी तो खराब तो होगी।
प्र. निगम गडढ़ों को मिट्टी से पाटता है इसलिए सड़क उखड़ जाती है क्या?
उ. ऐसा नहीं है, सभी इंजीनियरों को इस्टीमेट बनाने के लिए बोलूंगा, जल्द ही सड़कों का सुधार करवाया जाएगा।
मरम्मत करवाते हैं
गांधी पुतला सड़क पर आधा दर्जन हैं गड्ढे
गांधीपुतला रोड पर आधे दर्जन से ज्यादा गड्ढे हैं। निगम इन गड्ढों में केवल मिट्टी भर रहा है, जो समय में उखड़ जा रहा है। यह रोड संजय कांप्लेक्स, स्टेशन रोड, सुभाष चौक रोड की ट्रैफिक को डायवर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, पर सड़क पर बने गड्ढे अब वाहन चालकों के परेशानी का सबब बन गए हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से इसमें बने गड्ढे ज्यादा कष्टदायक हो गए हैं।