- Hindi News
- रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में भी मान्यता दे दी
रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में भी मान्यता दे दी
रायगढ़| अबकिसी भी यात्री को ई-टिकट लेने के लिए अपना आधार नंबर देना होगा। भारतीय रेलवे ने ई-टिकट से सफर करने वालों के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करे या फिर एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में मान्यता दे दी है। रेलवे बोर्ड की एक कमेटी ने यात्रियों से आधार नंबर मांगने पर अपनी सहमति दे दी है। तत्काल प्रभाव से ई-टिकट लेने वाले फॉरमेट में आधार नंबर को शामिल कर लिया गया है। अभी आधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है, पर इसे कुछ महीने बाद ही अनिवार्य कर दिया जाएगा।