पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर ने एमआईसी सदस्यों को बांटे विभाग

महापौर ने एमआईसी सदस्यों को बांटे विभाग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेसमय से इंतजार कर रहे आखिरकार मंगलवार की शाम महापौर ने अपने मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी। एमआईसी के 8 सदस्यों को अलग अलग विभाग की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए दायित्व दिया गया है।

इसमें वरिष्ठ पार्षद रामकृष्ण खटर्जी को निगम के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले राजस्व, वित्त सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा सौंपा गया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिनेश शर्मा को दिया गया है। पिछले पखवाड़े भर से एमआईसी सदस्यों को विभाग देने की बात कही जा रही थी। मगर आज कल करते हुए एक पखवाड़े से अधिक समय गुजर गया था। इसके बावजूद विभागों का दायित्व नहीं सौंपा जा रहा था। सूत्रों की माने तो पर्दे के पीछे रहने वाले नहीं चाहते थे कि एमआईसी सदस्यों को विभाग दिए जाए। मगर नियमों के मुताबिक इन्हें विभागों का जिम्मा सौंपना जरूरी था। लिहाजा मंगलवार की देर शाम महापौर मधु किन्नर ने अपने 8 मंत्रियों को अलग अलग विभागों का बंटवारा कर दिया। सूत्रों की माने तो पार्षद अपने अपने मनपंसद विभागों को पाने के लिए पिछले लंबे समय से लगे हुए थे। इसमें कुछ पार्षद कामयाब भी हो गए। गौरतलब हो कि 8 में से 7 पार्षद निर्दलीय बसपा के हैं तो एक महिला पार्षद कांग्रेस की बागी है जिसे पार्टी का निर्णय नहीं मानने पर निष्कासित किया जा चुका है।





विभागों का दायित्व दिए जाने के बाद अब निगम के कामकाज में तेजी आने की बात कही जा रही है।

पार्षदों को मिले विभाग पर एक नजर

{रामकृष्णखटर्जी- वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन

{ लालचंद यादव- स्वास्थ्य सफाई

{ नवधा मिरी-जल विभाग

{ कविता टंडन-उद्यानिकी पर्यावरण

{ लता लक्ष्मी साहू- गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण

{ जितेषु राठौर-खेल-कूद युवा कल्याण विभाग

{ सुषमा डालमिया-बिजली विभाग

{ दिनेश शर्मा-पीडब्ल्यूडी