पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलेंटाइन डे का शिव सैनिक करेंगे विरोध पुलिस करेगी सुरक्षा

वेलेंटाइन डे का शिव सैनिक करेंगे विरोध पुलिस करेगी सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शिव सेना टॉकीज, पार्क, गार्डन आदि जगहों पर निगाह रखेंगी।

{प्रेमियों की इन स्थानाें पर पुलिस करेगी हिफाजत।

क्राइमरिपोर्टर | रायगढ़

14फरवरी को शिव सेना और युवा सेना द्वारा वेलेंटाइन डे का विरोध करेगी। रैली निकाल कर ग्रीटिंग कार्डों की होली भी जलाई जाएगी, वहीं शिव सैनिक पार्कों एवं टॉकीजों में भी निगाह रखेंगें।

इधर पुलिस परेशान ऐसे लोगों पर नजर रखेगी, जो प्रेमी जोड़ियों को परेशान करेंगे। ऐसे में एक तरफ शिव सेना का विरोध तो दूसरे तरफ पुलिस प्रशासन की आशिकों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, पुलिस की मेहरबानी और शिव सेना का विरोध दोनों ही प्रेमियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता हैं। शिव सेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि वेलेंटाइन डे जैसे अश्लील एवं फूहड़ कार्यक्रम का शिव सेना एवं युवा सेना ने विरोध करने का फैसला लिया है। जिला प्रमुख राजेश जैन ने कहा कि बाजारवाद के कारण विदेशी व्यापारी अपने उत्पाद बेचने के लिए भारत के युवाओं को चकाचौंध भरे आधुनिक युग का सपना दिखा कर बरगला रहे हैं। हिन्दुस्तान की पवित्र संस्कृति इससे समाप्त होती जा रही है। शिव सेना द्वारा प्रेम का कतई विरोध नहीं किया जाता है परंतु वेलेंटाइन डे के नाम पर जो फूहड़ कार्यक्रम होते हैं। उसका विरोध होगा।

वेलेंटाइन डे पर शिव सैनिकों द्वारा रैली निकाल कर ग्रीटिंग कार्डों की होली जला कर इसका विरोध किया जाएगा वहीं व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे वेलेंटाइन डे से संबंधित कोई भी सामग्री बेचें। शनिवार को शिव सैनिकों की अलग-अलग टोली पार्कों एवं टॉकीजों में घूमेगी तथा प्रेमी जोड़े पाये जाने पर उन्हें वहां से खदेड़ा जायेगा।