- Hindi News
- भाजपा और कांग्रेस में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए दंगल
भाजपा और कांग्रेस में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए दंगल
कांग्रेस और भाजपा में जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद पर कब्जे को लेकर जोरदार लाबिंग शुरू हो गई है। विजयी सदस्यों को अपने पाले में लाने दोनों पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा - कांग्रेस में से कौन ग्रामीण सत्ता पर राज करेगा यह 16 फरवरी को तय होगा। इस दिन अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए जिलों में वोट डाले जाएंगे
विजयी उम्मीदवारों को कांग्रेस-भाजपा अपने उम्मीदवार बताने से गुरेज नहीं कर रही हैं। हालांकि चुनाव गैरदलीय आधार पर हुए हैं। राजनांदगांव जिले में कांग्रेस का अध्यक्ष बनना इसलिए तय माना जा रहा कि कांग्रेस समर्थित 16 सदस्य जीते हैं। भाजपा के दो और एक निर्दलीय सदस्य है। कांग्रेस के दो और भाजपा के तीन बागी भी जीते हैं। भाजपा से किसी का नाम सामने नहीं आया है जबकि कांग्रेस से पूर्व जिला पंचायत सदस्य चित्रलेखा वर्मा का नाम सामने आया है। कोरबा जिले से भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत लग रही है। जिले में 12 में से सात सदस्य कांग्रेस, चार भाजपा एक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का माना जा रहा है। 15 साल से यहां भाजपा का कब्जा रहा है। बोधराम कंवर की बहू मीरा अध्यक्ष की दौड़ में आगे हैं। रामपुर से तीनों कांग्रेस के सदस्य जीते हैं इस वजह से श्यामलाल कंवर भी अपना उम्मीदवार खड़ा करने जोर लगा रहे हैं। कांग्रेस में क्रास वोटिंग नहीं हुई तो उपाध्यक्ष पद महंत समर्थक को मिल सकता है। महासमुंद जिले में भाजपा के दस, कांग्रेस के तीन दो निर्दलीय सदस्य जीते हैं। यहां मोती साहू की प|ी गोपा साहू का नाम चल रहा है। पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल भी अपनी प|ी अनीता के लिए जोर लगा रहे हैं। रायगढ़ में रोचक मुकाबला है। यहां कांग्रेस के 9, भाजपा के 8 सदस्य हैं। बसपा के तीन और पांच निर्दलीय सदस्य निर्णायक की भूमिका में होंगे। भाजपा से किसी ने अध्यक्ष का नाम सामने नहीं किया है जबकि कांग्रेस से पूर्व विधायक डॉ. शक्राजीत नायक के बेटे प्रकाश और वासुदेव यादव का नाम चर्चा में है।
दुर्ग जिले में कांग्रेस के 6 और भाजपा के 5 सदस्य हैं। एक निर्दलीय होने की वजह से दोनों दलों को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। महिला ओबीसी सीट होने की वजह से कांग्रेस को यह फायदा है कि उसके पास दुलसिया बाई माया बेलचंदन उम्मीदवार हो सकती हैं जबकि बीजेपी के पास महिला ओबीसी सदस्य नहीं है। जगदलपुर में कांग्रेस की नीलिमा टीवी रवि का नाम अध्यक्ष के लिए उभरा है। यहां कांग्रेस के नौ, भाजपा के छह सदस्य हैं। कांग्रेस से जबीता मंडावी भी जोर लगा रही हैं। धमतरी जिले में कांग्रेस के सात और भाजपा के छह सदस्य जीते हैं। अध्यक्ष के लिए जनपद सदस्य रहे नीलम चंद्राकर का नाम चर्चा में है। ब्लाक अध्यक्ष विशु चंद्राकर ने भी दावेदारी ठोकी है।
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में -
0 फरवरी को 9 को जारी होगी अधिसूचना
0 फरवरी 16 को होगा मतदान
0 फरवरी 16 को ही घोषित होंगे नतीजे
0 फरवरी 23 को होगा पहला सम्मेलन
सबसे बड़ी जीत श्वेता की, अध्यक्ष बनना तय
जिलापंचायत के चुनावों में गरियाबंद जिले के छुरा से श्वेता शर्मा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। श्वेता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारकेश्वरी ठाकुर को 22 हजार 600 से अधिक मतों से हराया। अब तक मिली सूचना के अनुसार श्वेता की जीत ही सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। गरियाबंद जिले में 11 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। श्वेता सामान्य वर्ग से अकेली महिला हैं जो चुनाव जीतकर जिला पंचायत पहुंची हैं। इस लिहाज से उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर