- Hindi News
- बच्चे को प्रवेश दिलाने के लिए सुबह 3 बजे से लग गई लाइन
बच्चे को प्रवेश दिलाने के लिए सुबह 3 बजे से लग गई लाइन
रायगढ़. शनिवार को कार्मेल स्कूल की एलकेजी क्लास के लिए एडमिशन फार्म बांटे गए। मात्र एक दिन फार्म बांटने की वजह से कार्मेल स्कूल में सुबह 3 बजे से लाइन लगना शुरू हो गई। सुबह 7 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोग कतार में लग गए। गेट खुला तो भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। परिजनों के बजाए असामाजिक तत्व पहले स्कूल में घुस गए। प्रशासन की ओर से भी भीड़ को संभालने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी।