- Hindi News
- राष्ट्रीय शिल्प और व्यापार मेला का आज अंतिम दिन
राष्ट्रीय शिल्प और व्यापार मेला का आज अंतिम दिन
>बिजनेस समाचार
रायगढ़ शहर के गांधी गंज स्थल में राष्ट्रीयशिल्प व्यापार मेला का रायगढ़ में कल अंतिम दिन व्यापार मेला को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला, शुभारंभ से ही लोंगो का ताता सा लगा हुआ है रायगढ़ शहर में लम्बे समय के बाद व्यापार मेला के आयोजन से रायगढ़वासी मेले का आनंद उठाए साथ ही शहरवासियों में मेले को लेकर उत्साह था, जिसके कारण राष्ट्रीय शिल्प व्यापार मेले में लोंगो की भीड़ लगी रही, मेले में हर वर्ग के लोग आनंद उठाए। मेले में शहरवासियों के लिए लखनऊ चिकन, भागलपुरी ड्रेस मटेरियल, बॉम्बे सिल्क साड़ी, भदोई का कारपेट, मध्यप्रदेश का काटन साड़ी, जम्मू कश्मीर का कश्मीरी शॉल, हरियाणा का हैण्डलूम बेड कव्हर बेड शीट, सिल्क की साडिय़ां, वेस्ट बंगाल का ड्राई फ्लावर, हैदराबादी स्टोन, राजस्थान की लाख की चुडिय़ां, हैदराबादी सिल्क साड़ी, कश्मीरी साड़ी सूट, जयपूरी बेड शीट कुर्ता, बहुत कुछ बाम्बे भेल का स्टाल लगा है।
इसी तरह हेण्डलूम आयटम में 20 प्रतिशत एवं हेण्डीक्राफ्ट में 10 प्रतिशत छूट की व्यवस्था की गई है। लोगो को एक ही छत के नीचे सौंदर्य, गृहस्थी के डेकोरेटिव आयटम साथ ही अनेको आकर्षक सामान उपलब्ध है। मेले के प्रमुख संदीप खोबरागड़े ने बताया कि यह मेला मध्य भारत का सबसे बड़ा मेला है और रायगढ़ में मेले को अच्छा प्रतिसाद मिला, रायगढ़ वासी मेले में खुब खरीदी की और स्टॉल का लुत्फ उठाया बताया कि रायगढ़ वासियों के लिए मेले का आयोजन आने वाले समय में भी करते रहेंगे।