- Hindi News
- 80 सीट, साढ़े 7 हजार बच्चों ने दी परीक्षा
80 सीट, साढ़े 7 हजार बच्चों ने दी परीक्षा
रायगढ़|अपने बच्चोंको कम खर्च में बेहतर शिक्षा दिला पाना परिजनों के लिए दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है।
इसका अंदाजा शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए बच्चों की संख्या से लगाया जा सकता है। नवोदय की सिर्फ 80 सीटों पर प्रवेश पाने करीब 7 हजार 940 बच्चों ने आवेदन किए और 7 हजार 564 ने परीक्षा दी,जबकि इस परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की संख्या सिर्फ 382 रही, जो इनकी संख्या के मुकाबले बेहद कम है। वहीं परीक्षा हॉल केे बाहर बच्चों का इंतजार कर रहे परिजनों में भी नवोदय की प्यास साफ झलक रही थी।
उत्तर पुस्तिका से मिलाने करते विद्यार्थी।