पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस खंगाल रही अब कॉल डिटेल

पुलिस खंगाल रही अब कॉल डिटेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं द्वारा अधीक्षिका की फोन टेपिंग करने का मामला

क्राइमरिपोर्टर | रायगढ़

चक्रधर बाल सदन के बर्खास्त अधीक्षिका का मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने नंबरों को ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच के पास पहुंच चुका है। टीम द्वारा कॉल डिटेल खंगालने मोबाइल ट्रेस होने के बाद पूरी सच्चाई सामने जाएगी।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चक्रधर बाल सदन इन दिनों बर्खास्त अधीक्षिका प्रिया गुप्ता की मोबाइल का छात्राओं द्वारा 20 घंटे मोबाइल टेपिंग को लेकर सुर्खियों में छाया है। पूरे मामले की तस्दीक के लिए एसपी रायगढ़ द्वारा अजाक डीएसपी मोनिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पांच महिला अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसकी जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को अनाथालय के कुछ छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद शनिवार को अधीक्षिका के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने उसके मोबाइल नंबर से हुई इनकमिंग आउट गोइंग के नंबर ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से सभी दोषियों के नाम उजागर हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो नाबालिग अनाथ छात्रों की अस्मत का सौदा करने वाले सौदागरों के एक एक नाम सामने जाएगा।

अधीक्षिका को तो कर दिया बर्खास्त, निगरानी पर एक्शन क्यों नहीं

छात्राओंद्वारा अधीक्षिका की गई फोन टेपिंग के मामला मीडिया में उजागर होते ही जिला प्रशासन द्वारा अनाथालय की अधीक्षिका को तो बर्खास्त कर दिया गया। मगर प्रशासन द्वारा अनाथालय की देख रेख को एक निगरानी समिति का गठन किया था। जिसमें पांच सदस्य शामिल थे। इनके ऊपर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया ही लिया जा रहा हैं। जब अनाथालय से एक साथ एक दर्जन लड़कियां दीवार फांद कर भागी तो भी निगरानी समिति की कार्यशैली को लेकर उंगली खड़ी की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच का हवाला तो दिया, मगर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की। पुन एक बार निगरानी समिति को जांच के दायरे में लाने की बजाय इसे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया जा रहा हैं।