- Hindi News
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चार दिन बढ़ाए
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चार दिन बढ़ाए
यदिआप मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं तो घबराइए नहीं क्योंकि 26 सितंबर से ही आपके वार्ड में एक बार फिर इसके लिए कैंप लगाया जाएगा। राज्य शासन ने मतदाता सूची के लिए आवेदन लेने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 1 लाख 25 हजार मतदाताओं के नामों वाली मतदाता सूची का प्रकाशन कर लिया गया है। अब पूरक सूची के साथ पूरी मतदाता सूची का अंतिम बार प्रकाशन करना है। पूर्व में 11 से 22 सितंबर तक शहर के सभी वार्डों में शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन लिए गए, लेकिन उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं मिले। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य निर्वाचन आयोग के अफसरों से मुलाकात कर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नगरीय निकायों में 30 सितंबर तक शिविर लगाकर आवेदन लेने का फरमान जारी किया है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी शिविरों में लगाई गई थी वे शिविर बंद होने के बाद रिलीव होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें वापस शिविरों में लौटना होगा। दरअसल, आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और वर्तमान पार्षदों के साथ ही टिकट की दौड़ में शामिल लोग मतदाता सूची में मतदाता छुटने की शिकायत कर प्रशासन पर छुटे नाम जोड़ने का दबाव डाल रहे है। निगम के कर्मचारियों और स्वसहायता समूह के सदस्यों की टीम वार्डों में दोबारा अपने-अपने कैम्प पर वापस लौट गई है।
पुरानी व्यवस्था
^निर्वाचनआयोग से मिले आदेश के बाद दोबारा नाम जोड़ने का काम शुरू हुआ है। इसके लिए सारी व्यवस्था पहले जैसी है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी व्यवस्था के साथ वार्डों में कैंप शुरू कर दिए गए है। प्रमोदशुक्ला, निगमआयुक्त