- Hindi News
- सिंधी समाज ने निगम चुनाव की टिकट के लिए ठोका दावा
सिंधी समाज ने निगम चुनाव की टिकट के लिए ठोका दावा
समाज के सदस्यों की बहुलता के कारण वार्ड 22, 23 से मांगी टिकट
भास्करन्यूज | रायगढ़
निगमचुनाव में 24 सितंबर को नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्डों का आरक्षण हो जाने के बाद वार्ड नं. 22 24 को सामान्य घोषित किए जाने के बाद इन दोनों वार्डों में समाज के प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग की है।
रविवार को बैठक रखी गई थी, जिसमें समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी से दोनों वार्डों से टिकट लेकर पार्षद चुनाव लड़ने का फैसला लिया और दोपहर 1 बजे अपना पक्ष विधायक कार्यालय कमलम पहुंच कर विधायक रोशन लाल अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर अपना पक्ष रखा। रायगढ़ सिंधी समाज ने समाज के योग्य प्रत्याशियों को टिकट दिलवाने विधायक रोशन लाल से मुलाकात की और बताया कि पिछले कई सालों से रायगढ़ सिंधी समाज हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर उसके प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका अदा करता रहा है। रायगढ़ सिंधी समाज के योगदान को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
समाज ने हमेशा राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ भाजपा का ही साथ दिया है।
इस बार के नगर पालिक निगम चुनाव में दोनों वार्डों से समाज के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंच कर विधायक रोशनलाल को चुनाव लड़ने की अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों में गुरमुख दास वलेचा, साधुराम हेमानी, भगवानदास बजाज, नौतन दास बलानी, पवन बसंतानी, हीरानंद रोहड़ा, प्रेमचंद रोहड़ा, नंदलाल छाबड़ा, भजन दास वलेचा, शंकर चावला, अशोक तलरेजा, अनिल आहुजा, विष्णु मेहानी, राजेश हिंदुजा, प्रकाश आहूजा, महेश कुकरेजा, बंटी तलरेजा, अमित वलेचा, गुरूमुख जगवानी सहित शताधिक सिंधी समाज के लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।