पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीट प्रकोप की आशंका बढ़ी

कीट प्रकोप की आशंका बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम सलाह केन्द्र द्वारा प्रदेश के किसान भाईयों को मौसम आधारित कृषि परामर्श के लिए सलाह दी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने संभावना है। प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान 33-35 डि.से. तथा 21-23 डि.से के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है। हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम रहने के साथ इसकी गति 2- 4 कि.मी.प्रति घंटे रहेगी। किसान भाईयों को मौसम आधारित कृषि परामर्श के अन्तर्गत बताया गया है कि मानसून वापसी की ओर है जिससे आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना कम है। खुला मौसम एवं अधिक आर्द्रता के कारण खेतों में कीट का प्रकोप बढऩे की संभावना है।



इसको ध्यान में रखते हुए खेतों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। साग-सब्जी फसलों में मुख्य रूप से भटा में फली भेदक कीट हो सकते है,इसलिए उसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। विगत दिनों के दौरान वर्षा के कारण वर्तमान में आद्र्रता 90 प्रतिशत के आसपास दर्ज रही है जिससे धान फसल में झुलसा रोग हो सकता है। इस रोग के प्रारंभिक अवस्था में पत्तियों में आंख के आकार के भूरे धब्बे बनते है जो बाद में बढ़ कर पत्तियों को सूखा देती है।