पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरसिया के अभिषेक ने हॉट सीट पर दिए 6 प्रश्नों के उत्तर

खरसिया के अभिषेक ने हॉट सीट पर दिए 6 प्रश्नों के उत्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। अभिषेक,बहुत-बहुत बधाई ..., आइए अब आप और हम खेलेंगे कौन बनेगा करोड़पति। केबीसी और अमिताभ बच्चन इन दिनों प्रदेश के लोगों के दिलोदिमाग पर छाए हैं। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में केबीसी की शूटिंग पूरी हुई। खुश होने की वजह रायगढ़ जिले के लोगों के पास भी हैं।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट तक पहुंचने का सौभाग्य रायगढ़ शहर से दो और खरसिया नगर से दो लोगों को मिला है। शहर के सुनील शुक्ला, संजय अग्रवाल और खरसिया के अभिषेक अग्रवाल बीसी होरा फास्टेस्ट फिंगर तक पहुंचे। इसमें अभिषेक अग्रवाल भाग्यशाली रहे। उन्होंने पहले राउंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में बाजी मारी। रायपुर में अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठने वाले वह पहले प्रतियोगी रहे। इन्होंने छह सवालों का जवाब दिया और 10 हजार रुपए जीते।
अभिषेक सातवें प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके और बाहर हो गए। अभिषेक इन दिनों रायपुर में रहते हैं और यूपीएससी की तैयारी में लगे हैं। इसके साथ ही अन्य तीन लोग फास्टेस्ट फिंगर में ही पिछड़ गए और केबीसी की हॉट सीट तक नहीं पहुंच सके। हॉट सीट पर केबीसी के सवाल जवाब से पहले रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें देश मेरा रंगीला गाने पर नृत्य हुआ। समाचार लिखे जाने तक एक फास्टेस्ट फिंगर का एक राउंड खेला गया था।

अभिषेक के बाहर होने के बाद दूसरे राउंड की शूटिंग की तैयारी की जा रही थी। रायगढ़ से केबीसी के सेट पर पहुंचे कमल मित्तल ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम के मध्य हॉट सीट पर अमिताभ प्रतियोगियों के साथ सवाल भी पूछ रहे हैं। रायगढ़ जिले के लिए गौरव की बात यह है कि इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लगभग 30 लोगों को मौका मिला है और उसमें रायगढ़ जिले से लगभग आधा दर्जन लोग पहुंचे हैं।

घंटों लगी रही लाइन: महानायक अमिताभ बच्चन कल एयरपोर्ट पर लोगों ने घंटों इंतजार कर एक झलक पाई। आज उन्हें लाइव देखने के लिए दोपहर 2 बजे से ही लोग इंडोर स्टेडियम के पास इकट्ठे होने लगे थे। जिनके पास शो का पास था वे स्टेडियम में एंट्री के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। जिन्हें पास नहीं मिला वे भी स्टेडियम के बाहर काफी देर तक बिग बी की एक झलक पाने के इंतजार में खड़े रहे।
केबीसी | कौन बनेगा करोड़पति में रायगढ़ जिले के चार लोगों को कांटेस्ट में शामिल होने मिला मौका ।
(केबीसी की हॉट सीट पर अिमताभ के साथ बैठे अभिषेक।)