पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री अमर अग्रवाल कार्यकर्ता सम्मलेन में करेंगे शिरकत

मंत्री अमर अग्रवाल कार्यकर्ता सम्मलेन में करेंगे शिरकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया/रायगढ़|स्वास्थ्य मंत्रीअमर अग्रवाल एक दिवसीय दौरे पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। सोमवार की दोपहर 12.04 बजे जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ता खरसिया स्टेशन पर उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 1 बजे नपा परिषद खरसिया अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण कार्यक्रम उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव के पहले अमर अग्रवाल कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लेंगे।

2 बजे नपा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन राम मंदिर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय चुनावों के लिए नगर पंचायत अध्यक्षों वार्ड पार्षदों की टिकट संभागीय समिति तय करेगी जिसके प्रमुख अमर अग्रवाल हैं। उनके आगमन पर पार्टी के जिला पदाधिकारी तो उपस्थित होंगे ही, यहां टिकट चाहने वालों की भी भीड़ होगी। में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे खरसिया विखं के चपले ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, 4 बजे नगर पंचायत किरोडीमल नगर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 5 बजे किरोड़ीमल नगर के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में ननि चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी ताकि विस लोस की सफलता को दोहराया जा सके।





अमर अग्रवाल पूर्व में जिले के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं और जिले के कार्यकर्ताओं से उनका संपर्क पुराना रहा है ऐसे में टिकट के लिए गहमागहमी कल से ही दिखनी शुरू हो जाएगी।