- Hindi News
- हाईटेंशन लाइन से जली बस, पांच याित्रयों की मौत
हाईटेंशन लाइन से जली बस, पांच याित्रयों की मौत
शनिवारको दोपहर रायगढ़ से बिहार के औरंगाबाद जा रही बदन बस सर्विस की लक्जरी यात्री बस बीआर26 डी 0614 झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर के नजदीक हाई टेंशन लाइन की चपेट में गई। इसके बाद बस में लगी आग से एक महिला, एक बच्चा तीन पुरुष समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। इस बस में 50 यात्री सवार थे। छह गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसा रविवार की सुबह लगभग 9.40 बजे हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में रामअवतार दास 50 वर्ष, राजू कुमार 19 वर्ष, मो. जाफीर अंसारी, मुनी देवी 30 वर्ष और उसके बेटे अर्जुन राम उम्र 4 साल शामिल हैं। ये लोग रायगढ़ से बस पर सवार हुए थे या रास्ते से यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस की छत पर बाइक रखी थी। हाई टेंशन वायर के नीचे से गुजरते हुए बाइक की हैंडल में विद्युत तार फंस गया और 11 हजार वोल्ट की सप्लाई वाला तार टूट कर बस पर गिरा। इससे तुरंत ही बस में आग लग गई। घबराए हुए यात्री इमरजेंसी गेट, खिड़कियों और ड्राइवर की सीट वाले गेट से नीचे उतरने लगे। बस के मेन गेट पर भयानक आग के कारण इसकी चपेट में आगे की तरफ बैठे यात्री आए। इन्हें भागने का मौका भी नहीं मिला।
गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से से उन्हें मेदिनीनगर के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
बस पलटी 12 घायल
रविवारशाम 6.30 बजे आस्ता से रायगढ़ रही राजधानी बस धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चरखापारा के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर इससे पहले भी बस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।
दरअसल इन दिनों रायगढ़-पत्थलगांव मार्ग पर सड़क ही हालत जर्जर है। इससे तेज रफ्तार बसें अनियंत्रित हो जाती हैं। दो महीने के भीतर इस मार्ग पर यह दूसरा हादसा है।
खतरा यहां भी है
रायगढ़-नंदेली,रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर हाईवे के ऊपर ही हाई टेंशन लाइन का मकड़जाल बना हुआ है। इसमें कई लाइनों में तार 20-25 फुट की ऊंचाई से गुजरे हैं। यात्री बसों में अक्सर छतों पर सामान भी लोड होता है। ऐसी बसों की ऊंचाई सामान