पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाया टैलेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|अतरमुड़ा युवासमिति द्वारा आयोजित बाल महोत्सव का समापन हो गया। इस महोत्सव में क्षेत्र के हजारों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र की प्रतिभाओं को बढ़ा मंच देने के उद्देश्य से किया जाता है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे महावीर गुरु ने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार स्टाइल ग्रुप ढिमरापुर चौक, द्वितीय पुरस्कार ब्वायस क्लब प्रेम नगर तथा तृतीय पुरूस्कार श्रेया ग्रुप ज्ञान ज्योति स्कूल ने प्राप्त किया। समिति के सदस्य प्रदीप राठौर, संतोष चौहान, अतुल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार की रात को 11 बजे तक शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।