- Hindi News
- भारी बारिश से दूसरे दिन भी प्रभावित रही प्रमुख ट्रेनें
भारी बारिश से दूसरे दिन भी प्रभावित रही प्रमुख ट्रेनें
पटना जंक्शन पर पानी के चलते रेल पथ के सर्किट हुए शाट
रायगढ़|अपलाइन पर पटना रूट से आने वाली दोनों प्रमुख गाडिय़ां रविवार को डेढ़ पौने दो घंटे लेट रही। बिहार में भारी बारिश के बाद पटना जंक्शन में रेल पटरी पर पानी बहने लगा, जिससे पटरी से जुड़े सारे इलेक्ट्रानिक सर्किट बंद पड़ गए। लाइन क्लियर नहीं होने की वजह से शनिवार से ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ी है, जिसका असर दूसरे दिन भी नजर आया। ट्रेनें लेट चली।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में बारिश के बाद पटना जंक्शन और आसपास के इलाकों में बारिश के बाद पटरी के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी से रेलपथ पर लगे सर्किटों ने काम करना बंद कर दिए। पानी कम होने के बाद उन्हें ठीक किया गया। इससे बिहार रूट से आने वाली दोनों प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रही। शनिवार को साउथ बिहार 6 घंटे लेट आई थी। रविवार को भी साउथ बिहार के अलावा सप्ताह में एक बार आने वाली पटना बिलासपुर लेट से पहुंची। रायगढ़ रेलवे स्टेशन दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 बजकर 26 मिनट पर आती है। ट्रेन पौने चार बजे लगभग सवा घंटे देरी से रायगढ़ पहुंची, वहीं पटना बिलासपुर साप्ताहिक गाड़ी तक अपने तय समय से लगभग पौने 2 घंटे लेट आई। इस वजह से दोनों ट्रेनों से सफर वाले यात्रियों के अलावा रायगढ़ स्टेशन पर इंतजार करते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
डाउन पर अहमदाबाद 5 घंटे लेट
पटनारूट के अलावा डाउन लाइन पर आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पूरे पांच घंटे की देरी से आई। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9 बजे आती है, जो रविवार को दोपहर 1 बजे रायगढ़ पहुंची। ट्रेन से आगे जाने वाले यात्रियों को लेटलतिफी के चलते दूसरी ट्रेनों में सफर करना पड़ा तो कुछ वापस घर वापस लौट गए।