- Hindi News
- सर्किट हाऊस मुक्ति धाम के पास बनेगा पार्क
सर्किट हाऊस मुक्ति धाम के पास बनेगा पार्क
रायगढ़|जिला प्रशासनद्वारा इतवारी बाजार के स्थान पर सर्किट हाऊस मुक्ति धाम के पास पार्क बनाए जाने का निर्णय लिया है। 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम रायगढ़ को कार्य एजेंसी बनाया गया है। कलेक्टर मुकेश बंसल ने आज सुबह सर्किट हाऊस के पास मुक्तिधाम के बाजू में पार्क निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया और नगर निगम के कार्यपालन अभियंता डी.के.शर्मा को कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए।