हाइटेंशन तार की चपेट में आया, मौत
रायगढ़|हाइटेंशन तारके संपर्क में जाने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र तरकेला की है। ग्राम तरकेला निवासी पितांबर सिदार पिता कुंजराम 60 ने अपने छत के ऊपर उड़द सुखाया था। इसको ढंकने के लिए तिरपाल लेकर ऊपर चढ़ा। इसी दौरान छत के ऊपर से गए 11 केवी तार के संपर्क में जाने से उसकी मौत हो गई।