पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर सहित पांच अन्य स्थानों पर इंडेन शुरू करेगी नई एजेंसियां

शहर सहित पांच अन्य स्थानों पर इंडेन शुरू करेगी नई एजेंसियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। आने वाले दो तीन महीने में इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को सिलेंडर की रिफिलिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इंडेन शहर सहित जिले के पांच अन्य स्थानों पर एजेंसी खोलने जा रहा है। इससे ग्रामीण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सिलेंडर समय पर आसानी से मिल सकेगा। वर्तमान में जिले की आधी आबादी को गैस सप्लाई के लिए एक मात्र रायगढ़ गैस एजेंसी का सहारा है। एक मात्र एजेंसी होने के कारण उपभोक्ताओं का दबाव, लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण उपभोक्ता हमेशा परेशान होते हैं। कई बार नाराज उपभोक्ताओं का आंदोलन करना पड़ता है। वहीं कलेक्टर कई मर्तबा कंपनी की व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र भी लिख चुके हैं। अब कंपनी ने शहर आसपास के क्षेत्र में गैस एजेंसी खोलने का फैसला लिया है।
इंडेन गैस एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा के अनुसार रायगढ़ शहर में एक और गैस एजेंसी खोली जाएगी। इसके अलावा किरोड़ीमलनगर, महापल्ली, नंदेली-पंडरीपानी, भूपदेवपुर पटेलपाली कोड़ातराई में गैस एजेंसियां शुरू की जाएंगी। नई एजेसिंयां आगामी चार महीनों के भीतर ग्राहकों को सिलेंडर देना शुरू कर सकती हैं। इससे ना सिर्फ रायगढ़ की एजेंसी का बोझ कम होगा। उपभोक्ताओं को सुविधा और समय पर सिलेंडर रिफिल मिलने लगेगा।

वर्तमान में रायपुर के रिफिलिंग प्लांट से पूरे छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। कंपनी के अधिकारियों की दलील है कि प्रदेश के बार्डर में स्थित होने के कारण यहां तक सिलेंडर आने में समय लगता है इसलिए कंपनी ने रायपुर के अलावा झारसुगुड़ा के रिफिलिंग प्लांट से भी सिलेंडर की सप्लाई करने का फैसला लिया।
ग्राहकों को सिलेंडर समय पर मिल जाए इसलिए एक माह से कंपनी दोनों जगह से सिलेंडर की सप्लाई शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले रोजाना तीन ट्रकों से 900 सिलेंडर की सप्लाई की जाती थी। डिमांड घटने पर अब हर माह दो ट्रकों के माध्यम से 600 सिलेंडर रोजाना शहर पहुंच रहे हैं।

सप्लाई के लिए एेसे बंटेंगे क्षेत्र : महापल्ली एजेंसी : पहाड़मंदिर के आसपास के गांव से ओड़िशा बार्डर तक का क्षेत्र।
नंदेलीपंडरीपानी एजेंसी : कोतरारोड फाटक, पंडरीपानी नंदेली सहित जांजगीर बार्डर तक स्थित गांव।
भूपदेवपुरएजेंसी : किरोड़ीमलसे भूपदेवपुर तक के क्षेत्र में स्थित गांव।
पटेलपाली,कोड़ातराई: सरिया,पुसौर, कोड़ातराई सहित आसपास का ग्रामीण क्षेत्र।
किरोड़ीमलएजेंसी : ढिमरापुरचौक से किरोड़ीमल नगर के आसपास स्थित गांव शहर का क्षेत्र।

आधे ग्राहक बंट जाएंगे : 6गैस एजेंसियों के खुल जाने से पूर्व एजेंसी के आधे ग्राहकों को इन एजेंसियों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में संजय सोमवार की गैस एजेंसी में 17,600 ग्राहक एक्टिव ग्राहक हैं, जो हर माह सिलेंडर उठा रहे हैं। नई एजेंसियों के खुलने के बाद लगभग 7 हजार 600 ग्राहक दूसरी एजेंसियों को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

मनप्रीत कौर को मिला दूसरी एजेंसी का लाइसेंस : शहर में दूसरी गैस एजेंसी चलाने का लाइसेंस मनप्रीत कौर को मिला है। इनका गोदाम एकताल पर निर्माणाधीन है। चार माह में इस एजेंसी से ग्राहकों को सिलेंडर की सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी। इन्हें आगरा स्थित एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट के हेड आफिस से एजेंसी खोलने की अनुमति मिल चुकी है। इस एजेंसी में दक्षिण चक्रधरनगर, जूट मिल आसपास के गांवों के ग्राहकों के ग्राहकों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।