- Hindi News
- कार्यालय में जाम छलकाने वाले तीनों कर्मचारी निलंबित
कार्यालय में जाम छलकाने वाले तीनों कर्मचारी निलंबित
रायगढ़|कलेक्टर केनिर्देश पर डीईओ मनींद्र श्रीवास्तव ने बीईओ आफिस के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ये शनिवार को कार्यालय में काम काज छोड़ कर मयखाना बनाते हुए जाम से जाम छलका रहे थे। निलंबित कर्मचारियों में सहायक ग्रेड 2 एमपी यादव और परमेश्वर पटेल एवं नत्थू राम चौहान शामिल है। तीनों कर्मचारी शनिवार को अवकाश के दिन में कार्यालय में बैठ कर शराब पीते पाए गए थे। तीनों का कारनामा को मीडिया ने उजागर किया था। इसके बाद कलेक्टर मुकेश बंसल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षाधिकारी श्री श्रीवास्तव को तत्काल इन शराबी कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। डीईओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाए जाने पर उक्त तीनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, वहीं बीईओ से भी डीईओे ने जवाब तलब किया है। बीईओ के अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।