पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेदूलाल बने तहसील साहू संघ के अध्यक्ष

छेदूलाल बने तहसील साहू संघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिला साहूसंघ की शनिवार को साहूू समाज धर्मशाला रानीसागर सारंगढ़ में तहसील साहू संघ का गठन करने चुनाव हुआ। इसमें छेदीराम साहू निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनाव छतीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के जिलाध्यक्ष महेश साहू के मार्गदर्शन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला संरक्षक-सेत राम साहू सह निर्वाचन अधिकारी पूनम साहू, जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष-लाला राम साहू, जिला अंकेक्षक विश्राम साहू के विशेष दायित्व निर्वहन में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों समाज के पदाधिकारियों ने चुनावी की सभी गतिविधियों से उपस्थित मतदाताओं को अवगत कराया। उसके बाद चुनावी अभ्यर्थियों से नामांकन मंगाया है। अध्यक्ष के लिए छेदू राम साहू का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी सेतराम साहू, दिलेश्वर साहू के द्वारा निर्वाचन संबंधी की गई कार्यवाही का पत्रक जिलाध्यक्ष महेश साहू को सौंपा।