पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संगवारियों को अब चार के बदले मिलेंगे छह हजार रुपए

किसान संगवारियों को अब चार के बदले मिलेंगे छह हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिविभाग की योजनाओं का समुचित लाभ जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले किसान संगवारियों की प्रोत्साहन राशि राज्य शासन ने बढ़ा दी है। अब इन संगवारियों को 4 की जगह 6 हजार रुपए मिलेंगे।

राज्य शासन प्रदेश में कृषि कार्य बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इसमें एक प्रमुख योजना किसान संगवारी है। ये योजना के तहत चुनिंदा किसानों को उन्नत खेती किसानी करवाने कृषि विभाग के योजनाओं के साथ-साथ अपने अनुभव शेयर करते हैं। ये कृषक संगवारी किसानों को कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, डेयरी, उद्यानिकी से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि अन्य विभागों के स्तर पर पहल भी करते हैं। आरंभिक तौर पर इस योजना के तहत किसान संगवारियों को राज्य शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि के रुप में 4 हजार रुपए दिया जा रहा था। अब इन्हें 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ के लगभग दस हजार तो जिले के सैकड़ों किसान संगवारियों को इसका लाभ मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों के बीच से चयनित किसान संगवारी कृषि विभाग और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो किसानों को खेती-किसानी से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और विस्तार कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों के साथ समन्वय और संवाद कायम करते हैं। ये संगवारी उन्नत कृषि तकनीकों को प्रयोगशालाओं से खेतों तक पहुंचाने में कृषि वैज्ञानिकों के साथ तालमेल कर काम करते हैं। प्रोत्साहन राशि बढ़ने से अब ये किसान संगवारी अधिक उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय किसान संगवारी प्रत्येक दो गांवों में किसानों के बीच कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय करते हैं। राज्य में खेती को बढ़ावा देने के लिए खेती से जुड़े शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं और कृषि उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।