आटो संघ का आर्केस्ट्रा आज
रायगढ़| रायगढ़जिला आटो संघ विश्वकर्मा जयंती पर आर्केस्ट्रा का आयोजन करने जा रहा है। सोमवार की रात्रि स्टेशन का आटो स्टैंड रंगारंग कार्यक्रम से लबरेज रहेगा। जिला आटो संघ के अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के असर पर लोगो के मनोरंजन के लिए आटो संघ आटो स्टैंड स्टेशन परिसर में आर्केस्ट्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संपूर्ण तैयारी की जा चुकी है। आर्केस्ट्रा में क्लासिक म्यूजिक ग्रुप के सोनू गुप्ता दीपक जायसवाल मुख्य गायक रहेंगे। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सोमवार को रात साढ़े आठ बजे प्रारंभ होगा।