केक सजाने में पूजा रहीं अव्वल
महाराजअग्रसेन की 5138 वीं जयंती समारोह तीसरी रात को गांधी गंज में मां रानी दादी सती के जयकारे ने पूरे रायगढ़ को गुंजायमान कर दिया।
मां रानी दादी सती समिति रायगढ़ की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि कोलकाता नवीन शर्मा एंड पार्टी ने मां रानी दादी सती के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की, जिसे देखने एवं सुनने के लिए श्रद्धालु गांधी गंज में उमड़ पड़े। नृत्य नाटिका में रानी दादी सती के सगाई का वर्णन किया गया, वहीं उनको तेल चढ़ाना मेंहदी लगाने जैसे दृश्य को पात्रों ने जीवंत बना दिया। अग्रोहा भवन में विभिन्न प्रतियोगिता को जीतन की होड़ लगी रही। नोट गिनो स्पर्धा में सुशील रामदास प्रथम, मुकेश केडिया द्वितीय, तथा गौरव मोदी तृतीय रहे। केक सजाओं में पूजा अग्रवाल प्रथम, प्रतिमा अग्रवाल द्वितीय तथा तृप्ति अग्रवाल तृतीय, निशाने बाजी में मनोज अग्रवाल प्रथम, मनीष अग्रवाल गोलू द्वितीय संजय बेरीवाल तृतीय रिंग सेरेमनी की ट्रे सजाओं में कोमल अग्रवाल प्रथम, अंकिता अग्रवाल द्वितीय तथा मिताली जिंदल तृतीय रही। फूलों से सजी सुंदरी स्पर्धा में लवली महमिया प्रथम, संजना बेरीवाल पारूल अग्रवाल द्वितीय, तथा नेहा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। राजा जैन ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में अरूण सीए की टीम ने पूनम अग्रवाल की टीम को हराया। रोहित की टीम ने मोड़ा की टीम को हराया।
तथा अरविंद डालमिया की टीम ने दिनेश गर्ग की टीम, रोहित गर्ग की टीम ने गजानंद पुरम की टीम को हराया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कमल सांवड़िया ने महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा के दौरान अपने-अपने समधियों को मिलनी देकर उन्हें समाज की उच्च परंपरा अनुसार सम्मानित करने की अपील की है।
थाली स्पर्धाओं ंस्पर्धा में हिस्सा लेने पहुंची समाज की महिलाएं।