42 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
डीबीपावर लिमिटेड में एम्पलाइज इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत मानव संसाधन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय रायगढ़ के सहयोग से प्लांट परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को रक्तदान की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में डीबी पावर लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्त दान जीवन-दान कथन के प्रति विश्वास को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीबी पावर लिमिटेड के सीओओ पीके चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में श्री चक्रवर्ती ने रक्त दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के दिलीप आचार्य, प्रशासनिक विभाग के मनोज श्रीवास, सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के समीर किस्पोट्टा, जयनारायण पटेल एवं अजीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में डीबी पावर लिमिटेड के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। सुरक्षित रक्त दान की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय रायगढ़ के अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम में मानव संसाधन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग रक्त जांच एवं रक्त दान संबंधी परामर्श के लिए विशेष तौर पर चिन्हित कार्यकर्ताओं सहित डॉ धनंजय पटेल एमबीबीएस एवं डॉ भुवन पटेल ने परामर्श प्रदान किया। शिविर 42 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय रायगढ़ से बीआर. पटेल, तकनीशियन ब्लड बैंक, किशोर कुमार प्रधान मेडिकल कॉलेज ,गीतेश चन्द्रा, ऐश्वर्या पांडे, सत्यभामा निषाद एवं साथ ही साथ श्री अमित पटेल, प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डीबी पावर लिमिटेड सुरक्षित रक्त दान की प्रक्रिया को सम्पन्न करने के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे।
रक्त दान करते अधिकारी फीता काटकर उद्धाटन करते अतिथि