पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर चौहान समाज की बैठक हुई

नगर चौहान समाज की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|छग अनुसूचितआयोग रायपुर के सदस्य पुनीतराम चौहान के आतिथ्य एवं डा. आरएल चौहान के संभागीय प्रभारी की अध्यक्षता में चौहान समाज की नगर स्तरीय बैठक 22 सितंबर को पंचायती धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित समाज के वरिष्ठ लोगों के द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान में कोई एक समिति अथवा कोई एक व्यक्ति चौहान समाज का स्वीकार्य और सर्वमान्य नेता अथवा पदाधिकारी नहीं ऐसी स्थिति में चौहान समाज के जिला स्तरीय जिलाध्यक्ष तथा पदाधिकारी, कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ताकि समाज हित में एकीकरण तथा सामाजिक गतिविधि को गति दिया जा सके। इस हेतु बैठक में जिम्मेदारी के निर्वहन के लिये एक कार्यवाहक कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। इस क्रम में आगामी 20 अक्टूबर को चौहान समाज के नगर स्तरीय कार्यकारिणी का गठन रायगढ़ में एक सम्मेलन में किया जावेंगा। इस बैठक में दयाराम गुरू जी, अमी लाल चौहान, डिग्री चौहान, जीवर्धन चौहान, महावीर गुरूजी, मनमोहन चौहान, सावन चौहान, बरतराम सागर, सुंदर चौहान, नानकून चौहान, गनपत चौहान, अभिमन्यु चौहान, कुंदन देहरी, अमर चौहान, मकरध्वज चौहान, रवि ताती सहित अनेक लोग शामिल हुए।