पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिस्टर अग्रवाल बने साहिल, शिवांग रहे दूसरे स्थान पर

मिस्टर अग्रवाल बने साहिल, शिवांग रहे दूसरे स्थान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। अग्रउत्सव के चौथे दिन अग्रोहा भवन एवं गांधी गंज में आयोजित सांस्कृतिक तथा खेल प्रतियोगिताओं में अग्र युवक एवं युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मिस्टर अग्रवाल में कई प्रतिभागी युवाओं ने भाग लिया। गांधी गंज में आयोजित मिस्टर अग्रवाल तथा महिलाओं में मेंहदी लगवाने की होड़ लगी रही। प्रतियोगिताओं को जीतने के लिये प्रतियोगियों ने पूरा जोर लगा दिया।
मि. अग्रवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ निगम सभापति सुरेश गोयल, प्रदीप गर्ग, मुरारी गुप्ता, उमेश अग्रवाल, मुकेश मित्तल, बजरंग महमियां, भाई महावीर, रमेश छपारिया, मुकेश केडिया, विकास केडिया, ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग-सुधा गर्ग, मुरारी गुप्ता-संध्या गुप्ता, मुकेश मित्तल-संनीता मित्तल, प्रमोद अग्रवाल-सुषमा अग्रवाल, मुकेश केडिया-पिंकी केडिया रैंप पर चले। वहीं पूर्व में मि. अग्रवाल रहे प्रतीक अग्रवाल शक्ति अग्रवाल, कान्हा गुप्ता, आशीष अग्रवाल तथा अशोक अग्रवाल लाज अशोक , प्रकाश निगानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल पीडी, मनीष पालीवाल, संतोष अग्रवाल जेआरएम ने भी उपस्थिती दर्ज कराई।
आजके कार्यक्रम - बाइक रैली सुबह 10 बजे अग्रोहा भवन से हिट दि बाल दोपहर 3 बजे गांधी गंज में सामाजिक बैनर स्लोगन सुबह 9 बजे अग्रोहा भवन में फूलों का गेट सजाओं-शोभा यात्रा मार्ग में एवं रात्रि 8 बजे से अग्र भोज गांधी गंज में।

करमा,धमाल के साथ आज निकलेगी शोभा यात्रा - अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5138 वीं जयंती के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा आज दोपहर 3 बजे गांधी गंज से निकाली जायेगी। शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों के लिये घोड़े युक्त बग्गी मंगवाई गई है वहीं महाराजा अग्रसेन को बैठाने के लिये तिरुपति मंदिर में गत दिनों दान में दिये गये 300 करोड़ के रथ का एक माडल तैयार कराया गया है जिस पर महाराजा अग्रसेन सवार होंगे। शोभा यात्रा में राजनांदगांव से आई बैड पार्टियां, करमा नृत्य यात्रा में शामिल होंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोशन लाल अग्रवाल विधायक शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका निगम के सभापति सुरेश गोयल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश जिंदल कार्यपालक निदेशक जे एसपीएल मौजूद रहेंगे।

कविसम्मेलन 26 को - अग्रसेन जयंती के दूसरे दिन परंपरा अनुसार इस वर्ष भी मुंबई तथा राजस्थान के प्रसिद्ध कवियों की मौजूदगी में रात्रि 8 बजे गांधी गंज में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।

अग्रसेन जयंती का तीसरा दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया :
सारंगढ़अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे चरण में बच्चों के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिताओं मे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ एवं बोरा दौड़ प्रतियोगिता रखी गई थी।
इसके बाद देर शाम तक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी ने आंखों पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ जिसमें मयंक अग्रवाल विजेता रहे। साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 90 लोगो ने भाग लिया।
वहीं हौजी प्रतियोगिता मे कुल 10 प्रतिभागियों में प्रांशु तायल प्रथम और मंजू धनानियां द्वितीय स्थान पर रहे। हौजी का सफल संचालन दीपक अग्रवाल एवं सूरज गोयल ने किया।
(मिस्टर अग्रवाल बने साहिल बीच में)