पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • हटाया गया ट्रांसफार्मर, बेजाकब्जा से अवैध पार्किंग की समस्या

हटाया गया ट्रांसफार्मर, बेजाकब्जा से अवैध पार्किंग की समस्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव | बस स्टैंड का इंदिरा चौराहा के आस पास मुख्य सड़क तक दुकानदारों का बेजा कब्जा की समस्या के चलते वाहनों का आवागमन सुगम करने के लिए नगर पंचायत ने यहां स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली खंभा का अंततः हटा कर अन्यत्र स्थापित करा दिया। शहर के नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड चौराहा पर बेजाकब्जा और वाहनों का अवैध पार्किंग हटाने की दिशा में भी नगर पंचायत को सार्थक पहल करनी चाहिए। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों का भी भला हो सकेगा। बस स्टैंड के अलावा अम्बिकापुर मार्ग,जशपुर मार्ग और रायगढ़ मार्ग पर अवैध कब्जा की समस्या बने रहने से यातायात की समस्या यथावत बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर वाहनों का अवैध पार्किंग से शहर में वाहनों का जाम लगने लगा है। वाहनों का जाम से एम्बुलेंस वाहन तथा अफसरों को भी यातायात की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड का चौराहा के आस पास बेजा कब्जाधारियों द्वारा मुख्य सड़क तक अपना सामान रख देने के बाद यहां वाहनों का आवागमन बार बार बाधित होने लगा है। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने इस चौराहा के आस पास में वाहनों का अवैध पार्किंग और अवैध कब्जा हटाने में विफल हो जाने के बाद यहां पर विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली खंभा को अन्यत्र हटाने का ही एकमात्र विकल्प बचा था। इसके लिए नगर पंचायत ने लगभग 7 लाख रुपए का भुगतान अदा करने पर विद्युत विभाग ने विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली खंभा को अन्यत्र हटाने की पहल की है।





इंदिरा चौराहा के आस पास यातायात को सुगम बनाने को लिए अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर नागरिकों ने कई बार स्थानीय प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया है। इस दिशा में पुलिस के अलावा नगर पंचायत ने भी बेजा कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है, लेकिन मुख्य सड़क तक दुकानदारों का सामान रख देने से यहां पर यातायात की समस्या यथावत बनी हुई है। शहर के तीनों मुख्य मार्गो पर यातायात की समस्या का निदान नहीं हो पाने से ही आए दिन वाहनों की दुर्घटना हो रही थी। मुख्य सड़क तक दुकानदारों का बेजा कब्जा के चलते मुख्य सड़क काफी संकरी हो गई है। कई जगह तो पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए आवागमन की समस्या बनी रहती है। ऐसे विकराल हालात के बाद भी स्थानीय प्रशासन की चुप्पी को लेकर लोगों में चर्चा होने लगी है। शहरी क्षेत्र में मुख्य सड़कें दुकानदारों का बेजाकब्जा के चलते संकरी हो जाने से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी वाहनों की टक्कर होने का खतरा मंडराने लगा था।

इस प्रतिमा की सुरक्षा के लिए बनाया गया लोहे का मजबूत घेरा टूट जाने के बाद यहां पक्की बाउंड्री वॉल भी बार बार टूट फूट का शिकार होने लगी थी।पिछले दिनों इस प्रतिमा की पक्की बाउंड्री वॉल टूट कर बिखर जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस प्रतिमा की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत के द्वारा ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। इस बात को लेकर कांग्रेसी नेताओं की भी चिंता बढ़ गई है।

----------.

खबरें और भी हैं...