पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • एमडी के आदेश का पालन करने तीन दिनों में उठाना होगा साढ़े 4 लाख क्विंटल धान

एमडी के आदेश का पालन करने तीन दिनों में उठाना होगा साढ़े 4 लाख क्विंटल धान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्कफेड के एमडी के आदेश का पालन करने के लिए जिले में तीन दिनों में साढ़े 4 लाख क्विंटल से अधिक के धान का उठाव करना होगा। प्रदेश में धान खरीदी बंद होने के बाद भी इसके उठाव में सबसे पीछे रायगढ़ जिला है और समय पर उठाव नहीं होने के कारण समितियों में होने वाले शार्टेज के नुकसान से प्रबंधन घबराए हुए हैं।

31 जनवरी को धान खरीदी बंद होने के बाद भी समितियों से धान का उठाव नहीं हो सका है। एक दिन पहले जिले के दौरे में आए मार्कफेड के एमडी भारती दासन ने जिले के संग्रहण केन्द्रों का दौरा किया था और समितियों में धान के स्टाक को देखते हुए नाराजगी जताई थी। विपणन विभाग एवं राइस मिलरों की बैठक लेने के बाद एमडी ने जिले में हर हाल में 15 फरवरी से पहले धान के उठाव करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद डीएमओ ने भी ट्रांसपोर्टरों एवं राइस मिलरों पर जल्द उठाव के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि एमडी के आदेश का पालन करने के लिए तीन दिनों के भीतर ही करीब साढ़े 4 लाख क्विंटल से अधिक का धान का उठाव करना होगा। दरअसल जिले में इस बार कुल 40 लाख क्विंटल से अधिक की धान खरीदी हुई है। इसमें से अभी भी 56 करोड़ से अधिक का धान समितियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है और उठाव नहीं होने से समितियों में धान की सूखत की संभावना भी बढ़ने लगी है।

और समितियों को सूखत बढ़ने से होने वाले नुकसान की चिंता सताने लगी है।



बाक्स
85 केन्द्रों में ज्यादा खरीदी ..

जिले में इस बार बीते साल की अपेक्षा धान खरीदी ज्यादा हुई है। सूखे के बाद इस बार शासन को धान खरीदी कम होने की संभावना लग रही थी लेकिन 121 उपार्जन केन्द्रों में से से 85 में धान खरीदी ने पिछला रिकार्ड तोड़ा है। जिससे धान के उठाव में भी अधिक समय लग रहा है।

एमडी ने 15 फरवरी तक जिले में धान का उठाव पूरा करने के आदेश दिए थे। ट्रांसपोर्टरों एवं राइस मिलरों को जल्द से जल्द धान के उठाव के लिए निर्देश दिए हैं। 15 तक स्टाक समाप्त करने की पूरी कोशिश की जाएगी। डीएस भगत, डीएमओ

खबरें और भी हैं...