नाबालिग को लेकर भागा, कथित प्रेमी पर अपहरण का हुआ जुर्म दर्ज
नाबालिग को लेकर भागा, कथित प्रेमी पर अपहरण का हुआ जुर्म दर्ज
रायगढ़ | नाबालिग को प्रेमजाल में फांसकर भगा ले जाने वाले कथित प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने बालिका के पिता की रिपोर्ट पर अपहरण दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक डौकीजोर थाना कोसीर में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग 09 फरवरी को सुबह 9 बजे घर से नहाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजन गांव तथा रिश्तेदारों में उसका पता तलाश कर रहे थे, पता नहीं चला । तभी परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसी दिन से गायब है। अपह़ता के पिता की रिपोर्ट थाना कोसीर से किये जाने पर आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 363 का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।