पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुक्ला गए रायपुर, अब ऋतुराज होंगे निगम आयुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम कमिश्नर प्रमोद शुक्ला का ट्रांसफर रायपुर कर दिया गया है। एक दिन पहले ही जिले के दौर में आए चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड ने भी बैठक में कमिश्नर प्रमोद शुक्ला पर नाराजगी जाहिर की थी। इसलिए इस ट्रांसफर को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। आनन फानन में प्रतिनियुक्ति पर वापस सहायक कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी को नया निगम कमिश्नर बनाया गया है।

इससे पहले नगर निगम कमिश्नर प्रमोद शुक्ला का 4 माह में तीन बार तबादला हुआ है। 15 अक्टूबर को रायगढ़ से रायपुर ट्रांसफर होने के बाद यह दूसरा मौका है कि उन्हें फिर से रायगढ़ निगम कमिश्नर के पद से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर वापस बुला लिया है और अगले आदेश तक सहायक कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी को निगम कमिश्नर की नई जवाबदारी दी है। अब तक सहायक कलेक्टर ऋतुराज जनपद सीईओ रायगढ़ का भी प्रभार देख रहे थे, लेकिन अब दोनों पदों की जिम्मेदारी उन पर रहेगी। एक दिन पहले ही जिले में सीएस से भी कमिश्नर के प्रति नाराजगी देखकर माना जा रहा था कि देर-सबेर उन पर कार्रवाई हो सकती है, पर सीएस के दौर के एक दिन बाद ही कमिश्नर के ट्रांसफर से लोग अचंभित है, क्योंकि निगम कमिश्नर के लिए किसी पूर्णकालिक अधिकारी को ना भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था की है और सहायक कलेक्टर को आगामी आदेश तक जिला प्रशासन ने नया कमिश्नर बनाकर शुक्रवार को ही प्रभार दे दिया है।

बैठक में छाया था मामला

विगत दिनों हुई नगर निगम की सामान्य सभा बैठक में भी निगम अायुक्त का मुद्दा दाया रहा। पार्षदों ने एकजुट होकर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को सीएस से महापौर ने ज्ञापन सौंपकर हटाने की मांग की थी।

प्रशासन ने आगामी आदेश तक सहायक कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी
सबका विरोध पड़ा भारी
निगम का प्रभार लेने के बाद से ही कमिश्नर की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे । शहर विधायक से लेकर बीजेपी कांग्रेस के साथ जिला प्रशासन भी कमिश्नर के काम से खुश नहीं थे। विधायक खेमे से लेकर निगम के सभी पार्षद भी उनके विरोध में नजर आ रहे थे और इन सबका का राजनैतिक विरोध निगम आयुक्त प्रमोद शुक्ला को भारी पड़ गया।

2 कलेक्टर ने की थी शिकायत
30 जुलाई 2014 को रायगढ़ नगर निगम का कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद से ही जिला प्रशासन भी उनकी कार्यशैली से नाराज था और पूर्व व वर्तमान कलेक्टर ने भी कमिश्नर के असहयोगात्मक रवैये की शिकायत कर शासन से उनके ट्रांसफर करने व कार्रवाई के लिए शासकीय पत्र लिखा था।

अक्टूबर में हुआ था ट्रांसफर
अक्टूबर माह में कमिश्नर शुक्ला की जगह आलोक चंद्रवंशी को निगम का नया कमिश्नर बनाकर उन्हेंं किरंदुल भेजा गया था, पर महीने भर के भीतर ही कोर्ट से स्टे लेकर कमिश्नर वापस रायगढ़ आ गए थे और आलोक चंद्रवंशी को रायपुर वापस जाना पड़ा था । अब आइएएस के रूप में ऋतुराज दूसरे तथा निगम के 9 वे कमिश्नर होंगे।

ट्रांसफर
खबरें और भी हैं...