पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • परीक्षा है इसलिए स्कूल नहीं डीईओ आफिस का काटेंगे कनेक्शन

परीक्षा है इसलिए स्कूल नहीं डीईओ आफिस का काटेंगे कनेक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग पर सालों से सवा करोड़ का बिजली बिल बकाया।

यूटिलिटी न्यूज | रायगढ़

शासकीय बकायादारों में इन-दिनों विद्युत मंडल की सूची में सबसे ऊपर शिक्षा विभाग को नाम है। विभाग के अफसर अपना बकाया वसूल करने सीधे कार्यालय का कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल यह बकाया शासकीय स्कूल भवनों को दिए गए कनेक्शन है, लेकिन स्कूल की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग अब स्कूलों की बजाए सीधे कार्यालय को ही अपना निशाना बना रहा है।

विद्युत मंडल के स्थानीय अफसरों पर दबाव बढ़ने के बाद शासकीय बकायादारों पर भी लगाम कसी जा रही है। शेष बिल की राशि भुगतान नहीं करने वाले समस्त बकायादारों की सूची में शिक्षा विभाग भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा सालों से स्कूल भवनों का बिल भुगतान नहीं किया गया है। जो वर्तमान में बढ़कर एक करोड़ 25 लाख रुपए पर पहुंच चुका है। ऐसे में विभाग ने अपना बकाया वसूल करने कई बार विभाग प्रमुख को नोटिस भेजकर बकाया भुगतान करने की सूचना दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अबतक बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में विद्युत मंडल ने स्कूल भवनों का शेष बकाया राशि कार्यालय के बिल में जोड़कर कनेक्शन काटने की बात कह रहे हैं। यदि आने वाले दिनों में विभाग बकाया राजस्व का भुगतान नहीं करती तो कार्यालय का कनेक्शन काटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...