पीडीएस - जिले के राशनकार्ड धारियों को मार्च अप्रैल का एकमुश्त मिलेगा चावल
रायगढ़ | शासन के आदेश पर राशन दुकानों से माह मार्च व अप्रैल का चावल एक साथ दिया जाएगा। राशन दुकान में दो सप्ताह में काफी मात्रा में चावल भंडारण होगा। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक या अन्य शासकीय भवनों का उपयोग किया जाएगा। राशनकार्ड धारी राशन दुकान से अपना आवंटन प्राप्त करेंगे। खाद्य, राजस्व व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भंडारण की निगरानी सौंपी जाएगी।