नगर प्रवास - क्रेड़ा अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा का दौरा अाज कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा 13 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे रायगढ़ आएंगे। अध्यक्ष मिश्रा रायगढ़ एवं गढ़उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात शाम 6 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।