पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जेएनयू के एआईएसए व एसएफआई छात्र संगठन पर अभाविप ने की कार्रवाई की मांग

जेएनयू के एआईएसए व एसएफआई छात्र संगठन पर अभाविप ने की कार्रवाई की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | 9 फरवरी को जवाहरलाल नेहरु (जेएनयू) विश्वविद्यालय दिल्ली परिसर में छात्र संगठन एआईएसए व एसएफआई द्वारा राष्ट्रद्रोही अफजल गुरु का शहादत दिवस के रुप में मनाने के विरोध में अभाविप के छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने एआईएसए व एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने, जेएनयू प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में लिप्त छात्र व शिक्षकों को चिह्नांकित करते हुए इन्हें विश्वविद्यालय से बाहर निकालने, देश भर के विद्यालय व महाविद्यालय में आंतकवादी, नक्सलवादी एवं देशद्रोही की घटना में शामिल लोगों के समर्थन में सामने आने वाले लोगो को चिंहित कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व उन पर कार्रवाई की मांग की गई।



ज्ञापन सौंपने वालो में प्रदेश सह मंत्री सुमीत शर्मा, अविनाश चौहान, डिग्री कॉलेज के छात्र संघ सचिव सौरभ सराफ, गगन कातोरे, अमन अग्रवाल, अजय सिदार, यादराम बरेठ, अर्जुन झा, बाबा निषाद, विनीत शर्मा सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापने पहुंचे अभाविप के छात्र पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...