स्टेट लेबल बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप 14 को
एक दिवसीय राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप रविवार को आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से 80 से अधिक बाॅडी बिल्डर शिरकत करेंगे। वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, 14 बार मिस्टर इंडिया और दो बार मिस्टर एशिया रह चुके सुनील कुमार पात्र होंगे। कार्यक्रम का आयोजन भी मौजूद रहेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन रायगढ़ बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस फेडरेशन के द्वारा किया जा रहा है।
दूसरी बार आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता को सात अलग-अलग समूहों में बांटा गया है। जिसमें 55 किलो से कम, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 से अधिक वजन उठाने वाले ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में विजेताओं मिस्टर छत्तीसगढ़, मिस्टर रायगढ़, बेस्ट पोज, बेस्ट इंप्रूवमेंट में प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। इसके साथ ही कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए डांस का आयोजन भी रखा गया हैं। इस दौरान प्रमुख रूप में कार्यक्रम के आयोजन समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष आनंद तिवारी, उपाध्यक्ष तथागत श्रीवास्तव, सचिव कैलाश राउल,सहसचिव रितेश बोंदिया संरक्षक सुनील रामदास, ऋषि वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।