पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्यारहवीं की परीक्षा चार से 18 अप्रैल तक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष कक्षा ग्यारहवीं (नियमित) की परीक्षा 4 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगी। परीक्षा का समय सवेरे आठ बजे से 11.15 बजे तक होगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार चार अप्रैल सोमवार को प्रथम भाषा (विशिष्ट)-हिन्दी, अंग्रेजी,मराठी, उर्दू, 5 को द्वितीय भाषा सामान्य-हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, 6 को अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी, एलीमेंट्स ऑफ एनीमल हसबेंडरी एण्ड पोल्ट्री फार्मिंग, हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट, एलीमेंट्स ऑफ साइंस, 7 को गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), 9 को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, एप्लाइट, इकोनामिक्स एण्ड कॉमर्सियल जियोग्राफी, इण्डस्ट्रीयल ऑर्गेनाइजेशन, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईट एण्ड डिजाइनिंग तथा शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा विषय की परीक्षा होगी। 11 को इतिहास, भौतिक शास्त्र, एलीमेंट्स ऑफ कॉमर्स एण्ड मैनेजमेंट, एलीमेंट्स ऑफ साइंस एण्ड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, आहार एवं पोषण, 12 को भूगोल और 13 को पर्यावरण विषय की परीक्षा ली जाएगी। 16 को ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग, समाज शास्त्र, कृषि, स्टेनोटायपिंग, होम साइंस एनाटॉमी फिजियोलॉजी, मनोविज्ञान, भारतीय संगीत, डांसिंग और 18 को वाणिज्यिक गणित, संस्कृत तथा संस्कृत विशिष्ट विषय की परीक्षा होगी।

नवमी की परीक्षा 4 से 16 तक - नवमीं (नियमित) की परीक्षा 04 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक होगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 4 को गणित, 5 को सामाजिक विज्ञान तथा 6 को प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी और ऊर्दू विषय की परीक्षा ली जाएगी।





इसी तरह सात को तृतीय भाषा-संस्कृत, मराठी, ऊर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, कन्नड, उड़िया, 9 को द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा- सामान्य अंग्रेजी तथा 11 को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गयी है। बारह को द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा-सामान्य हिन्दी, तेरह को पर्यावरण विषय और 16 को व्यावसायिक पाठ्यक्रम-रिटेल इण्डस्ट्री, आई.टी. एप्लीकेशन, आटोमोबाईल्स, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और केवल मूक तथा बधीर छात्रों के लिए ड्राइंग एवं पेटिंग की परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...