अहमदाबाद के लिए एसी ट्रेन के फेरे बढे
क्रिसमस व शीतकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने संतरागाछी से अहमदाबाद तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन रूट में ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए इसे अतिरिक्त 7 फेरों के लिए चलाया जाएगा। शुरुआत में यह ट्रेन दो फेरो के लिए चलाई गई थी। यह साप्ताहिक स्पेशल एसी ट्रेन है। जिसका लाभ रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा।
इस स्पेशल ट्रेन में एसी वन के एक कोच एसी टू के छह कोच एसी थ्री के छह कोच एवं दो पावरकार सहित कुल 15 कोच रहेगी। रायगढ़ स्टेशन पर यह प्रत्येक सोमवार को संतरागाछी-अहमदाबाद साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन रात 11.06 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के स्टापेज के बाद आगे रवाना हो होगी। इसी तरह डाउन लाइन पर यह अहमदाबाद से संतरागाछी जाते समय यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के स्टापेज के बाद 11 बजे रवाना होगी। फरवरी माह में यह अप लाइन पर 15 फरवरी से 28 मार्च व डाउन लाइन पर 17 फरवरी से 24 मार्च तक दौड़ेगी। इसमें इसके परिचालन से रूट के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। ट्रेन बिलासपुर से सीधे रायगढ़ को दिया गया है। वहीं अप में भी स्टापेज झारसुगड़ा के बाद सीधे रायगढ़ में है।