पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व डीन को छोड़ सभी ने भेज दिया जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिम्स में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भर्ती मामले में हुए घोटाले की जांच धीमी पड़ती जा रही है। कलेक्टर के आदेश पर डीन विष्णुदत ने जिन 22 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, उनमें से पूर्व डीन एसके मोहंती को छोड़ 21 लोगों ने जवाब पेश कर दिया है। इनमें से सभी ने इस बात से इनकार किया है कि उनके किसी भी रिश्तेदार की नियुक्ति सिम्स में की गई है।

सिम्स में वर्ष 2014-15 में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में भारी गड़बड़ी की गई है। सिम्स प्रबंधन के लोगों ने अपने-अपने रिश्तेदारों को नौकरी दिला दी है। अपात्र होते हुए भी पात्र बताकर नौकरी दे दी गई है। इस मामले में कलेक्टर ने जांच बिठा दी है और अपर कलेक्टर को जांच अधिकारी बनाया है। जांच अधिकारी ने 48 के शपथकर्ताओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच अधिकारी ने सिम्स के डीन को पत्र लिखकर नियुक्ति से संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए कहा। काफी तलाश के बाद भी कई दस्तावेज नहीं मिले। जब इसकी जानकारी कलेक्टर को दी गई, तो कलेक्टर ने डीन को निर्देशित किया कि इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी को नाेटिस जारी कर जवाब मांगे। उसी आधार पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डीन ने पूर्व डीन एसके मोहंती समेत 22 लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। 21 लोगों ने जवाब पेश कर दिया है। सभी लोगों ने नियुक्ति के मामले में स्वयं को दूर रखने और उनके किसी भी रिश्तेदार को नौकरी पर रखे जाने से इनकार किया है। पूर्व डीन एसके मोहंती ने अब तक जवाब पेश नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...