पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • नए शिक्षा सत्र में नहीं लगेंगी 10 वीं, 12 वीं की कक्षाएं

नए शिक्षा सत्र में नहीं लगेंगी 10 वीं, 12 वीं की कक्षाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में इस बार 10 वीं एवं 12 वीं की कक्षाएं नहीं लगेंगी। मार्च महीने में नवमी एवं ग्यारहवीं की परीक्षा नहीं हो पाने से 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में इनकी अगली कक्षाओं की पढ़ाई नहीं हो सकेगी और एग्जाम व रिजल्ट के बाद ही 10 वीं एवं 12 वीं की क्लासेस लगेंगी।

प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सभी सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू करने के सरकारी आदेश का पालन इस बार पूरी तरह नहीं हो पाएगा। 23 फरवरी से शुरू होने वाले 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड एग्जाम 14 मार्च तक होने हैं। स्कूलों में इस बीच में प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के एग्जाम भी कराए जाएंगे लेकिन 9 वीं एवं 11 वीं के लिए मार्च महीने के भीतर एग्जाम नहीं हो पाने से नए शिक्षा सत्र में स्टूडेंट्स पुराने सत्र की परीक्षाएं देवेंद्र दरअसल शासन ने इस बार से 1 अप्रैल से तो या शिक्षा सत्र शुरू करने की घोषणा की है लेकिन 9 वीं एवं 11 वीं के एग्जाम अप्रैल महीने में होने हैं। ऐसे में 1 नए सत्र में जहां बाकी कक्षाएं तो आयोजित होंगी लेकिन 9 वीं एवं 11 वीं के स्टूडेंट्स अपनी अगली कक्षाओं में पढ़ाई नहीं करेंगे । मतलब 10 वीं एवं 12 वीं की क्लासेस नए शिक्षा सत्र में नहीं लगेंगी आैर 9 वीं तथा 11 वीं के एग्जाम हो जाने के बाद ही इन कक्षाओं की पढ़ाई होगी। नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग ने भी बीते हफ्ते जिले के सभी बीइओ एवं प्राचार्यों की बैठक बुलाई थी और नए पैटर्न को शुरू करने से पहले प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को इसकी जानकारी देकर व्यवस्था करने कहा है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों में फर्नीचर से लेकर कक्षाओं की साफ-सफाई, मिड डे मील की व्यवस्था एवं स्कूल से संबंधित दूसरी आवश्यकताओं को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से पहले नवमीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षा नहीं हो पाएगी। इसलिए इनकी अगली कक्षाओं 10 वीं एवं 12 वीं को छोड़कर शेष कक्षाओं के लिए 1 अप्रैल से क्लासेस लगेगी। इसके लिए सभी बीइओ एवं प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को निर्देश दिया गया है। एनके द्विवेदी, डीइओ

प्राचार्यों पर आंसर शीट का जिम्मा- 9 वीं एवं 11 वीं कक्षा के प्रश्न पत्र भी बोर्ड द्वारा भेजे जाते हैं और सभी जिलों में एक साथ ही इसका आयोजन होता है। अब तक आंसरशीट भी बोर्ड द्वारा भेजी जाती थी लेकिन इस बार बोर्ड ने इसे भेजने से मना कर प्राचार्यों को खुद से व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

ऐसा है परीक्षा कार्यक्रम- माशिमं के अनुसार 23 फरवरी से 14 मार्च तक दसवीं बोर्ड के एग्जाम व बारहवीं के लिए भी 24 फरवरी से 14 मार्च तक चलनी है। नवमीं व ग्यारहवीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगी।

31 हजार स्टूडेंट्स करेंगे इंतजार
विकासखंड 10वीं कक्षा 12 वीं कक्षा

बरमकेला 2139 1333

धरमजयगढ़ 3167 1447

घरघाेड़ा 1330 597

लैलूंगा 1961 155

पुसौर 2077 959

रायगढ़ 3263 1622

सारंगढ़ 3296 1566

तमनार 1447 630

कुल 21114 10397

फैसले का असर
खबरें और भी हैं...