शिविर अलर्ट - राजस्व समाधान अभियान का द्वितीय चरण अब 15 मार्च तक
रायगढ़ | संभागायुक्त सोनमणि बोरा के निर्देश पर बिलासपुर संभाग में राजस्व समाधान अभियान का दूसरा चरण 15 मार्च तक चलेगा। राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिए 23 जनवरी से 5 फरवरी तक राजस्व समाधान अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया गया था। संभागायुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस विशेष अभियान के तहत आयोजित शिविरों में राजस्व संबंधी समस्याओं का प्रभावी निराकरण हुआ है। यह अभियान 15 मार्च तक के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।