पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पकड़े 4 गांजा तस्कर, माल बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमनार पुलिस की कार्रवाई, चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत हुई कार्रवाई

क्राइम रिपोर्टर | रायगढ़

गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में चार तस्करों के पास से पुलिस को 10 किलो गांजा जब्त किया है। दोनों मामले तमनार थाना अंतर्गत ग्राम तिलाईपाली मुख्य सड़क की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।तमनार थाना अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अज्ञात तस्करों द्वारा लैलूंगा की ओर से गांजा लेकर आ रहे है।

सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी व उनके स्टाफ द्वारा ग्राम तिलाईपाली मेन रोड पर नाकाबंदी कर गंभीरता से वाहनों की जांच की। इसी दौरान दोपहर करीब पौने 4 बजे लैलूंगा की ओर से एक मोटर सायकल सीजी 13 सी 6200 में सवार तीन युवक आ रहे थे। जिनके तलाशी के दौरान युवकों के पास से करीब 8 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 24 हजार 6 सौ रुपए है। आरोपियों में दशरथ यादव उम्र 35 साल निवासी दियागढ़ा, मुन्ना यादव उम्र 22 साल निवासी कहरचुंआ, अज्जू कुम्हार उम्र 20 साल निवासी बालिगुडा ओडिसा के खिलाफ एनडीपीएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज गया है। वहीं शाम करीब पौने सात बजे उसी मार्ग से बजाज प्लेटिना सीटी 100 में आते युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। आरोपी पुनीलाल यादव उम्र 26 साल के कब्जे से करीब 2 किलो 350 ग्राम गांजा कीमत 7 हजार रुपए जब्त कर आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...