केन्द्रीय राज्यमंत्री साय 13 को रायगढ़ अाएंगे, स्वास्थ्य शिविर में होंगे शामिल
रायगढ़ | केन्द्रीय इस्पात एवं खनन राज्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को बगिया से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे रायगढ़ आएंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साय 13 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में शामिल होंगे। श्री साय अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।