राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर विजयी, लात उपविजेता
खरसिया | खरसिया विकासखंड के आदिवासी अंचल बरगढ़ खोला के ग्राम डोमनारा में 8 फरवरी को चालू हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 10 फरवरी को जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीचंद रावलानी, समाजसेवी विजय जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरधारी गबेल के अध्यक्षता एवं रायगढ़ क्षेत्र के श्रमिक संगठन के प्रमुख के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फायनल का मुकाबला बिलासपुर एवं लात की टीम के मध्य संपन्न हुआ जिसमें बिलासपुर की टीम ने विजय हासिल की वहीं लात की कबड्डी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।