आपसी रंजिश में रूममेट ने ही किया फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट
पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट कर महिला को बदनाम करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार का किया है। हैरत की बात यह है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक युवती ही है। जिसने आपसी रंजिश के कारण महिला की एकाउंट में आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया था।
पूछताछ के बाद युवती ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। जिसपर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने चक्रधर नगर थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी, कि जिसमे उल्लेख था कि फेसबुक पर उसका फोटो पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी किसी व्यक्ति द्वारा किए जाने से समाज में बदनामी हो रही है। उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि आईटी एक्ट में जुर्म दर्ज कर क्राइम ब्रांच के माध्यम से पीडितों के फेसबुक एकाउंट पेज पर अश्लील पोस्टर करने वाले आईडी पता किया। जिसके बाद आरोपी महिला की धरपकड़ हो सकी है। पूछताछ में पता चला की साल भर पहले दोनों बिलासपुर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान झगड़े थे। गिरफ्तार महिला थाना चिरमिरी जिला कोरिया की रहने वाली है।