पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेल्थ कैंप: तीन हजार मरीज होंगे लाभाविंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 करोड़ की लागत वाले कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण

भास्कर न्यूज | रायगढ़

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष मौजूदगी में 13 फरवरी को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में स्व. लखीराम अग्रवाल की स्मृति में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन होगा। मेगा हेल्थ कैम्प में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह लगभग 3 हजार मरीजों के नि:शुल्क इलाज के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। गंभीर रोगियों का इलाज उच्च स्तरीय शासकीय एवं निजी अस्पतालों में शासन-प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत लाभान्वित 2 हजार 660 हितग्राहियों को एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत की सामग्री एवं अनुदान राशि का चेक भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह मेगा हेल्थ कैम्प के शुभारंभ के पूर्व जिले में 40 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 26.25 करोड़ रुपए की लागत से बनी 45 ग्रामीण सड़कें, 3 करोड़ रुपए की लागत से जिले के ग्रामीण अंचलों में बने सार्वजनिक भवन तथा 7.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 3 पुल मुख्य रूप से शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह 26 कृषकों को सवा तीन लाख रुपए की अनुदान राशि का चेक वितरण करने के साथ ही 27 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेंगे। 13 मछुवारों को 6.40 लाख रुपए की लागत से जाल एवं अन्य सामग्री व अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। आशा द होप की ओर से 69 दिव्यांग जनों को आवश्यक उपकरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा अंर्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत 20 हितग्राहियों को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, 68 तेन्दुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन राशि का भी वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...